चोरों ने फिर से दिया चोरी का अंजाम

 

चोरों ने फिर से दिया चोरी का अंजाम.


रंजीत कुमार - इचाक 


हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र में दिन-ब-दिन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बता दें कि थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के गांव में आए दिन घरों में चोरी की घटना हो रही है। अब तक किसी भी चोरी की घटना का उद्भेदन पुलिस के द्वारा नहीं किया गया है। जो चिंताजनक विषय है। इसी बीच बीते रात दरिया गांव में 4  घरों में एक साथ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें लाखों का सामान चोर ले उड़े। चारों के घर से मोबाइल को चोरी हुआ। महेंद्र मेहता, रविंद्र मेहता,राजेश मेहता,और संजय मेहता इन लोगों के घरों में चोरी हुई। दिलचस्प बात यह है कि इन चारों का अपना ट्रैक्टर है। मकान मालिक ने बताया कि हम सो रहे थे इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया। जब हम सुबह उठे तो पाया कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। यह भी बताया जा रहा है कि चारों के घरों में छत के दरवाजे खुले पड़े मिले।अगल-बगल से पूछताछ की तो बताया जा रहा है की  चोर आसपास का ही है। किचन का दरवाजा काटकर चोर घर में घुसे थे। खबर लिखे जाने तक इसके खिलाफ थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।अब देखना गौरतलब होगा कि इस पूरे मामले का उद्भेदन थाना पुलिस कब तक कर पाती है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

प्रखंड भर में बड़े ही उत्साह से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस