आरसी मेहता ने क्या चंदा रेस्टोरेंट का उद्घाटन
डॉ आरसी प्रसाद ने किया चंदा रेस्टोरेंट का उद्घाटन।
इस उद्घाटन कार्यक्रम समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर आरसी प्रसाद मेहता ने फीता काटकर उद्घाटन किए । जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष साजिद अली खान उपस्थित हुए।
इस अवसर पर डॉ मेहता ने कहा कि अपना व्यवसाय करने वाले गरीबी से कोसों दूर रहेंगे । हजारीबाग में रेस्टोरेंट्स के लिए बेहतर विकल्प है चुकी हजारीबाग का हर मौसम लोगों को लुभाता है और ऐसे में पर्यटन अतिथियों का सालों भर आगमन होता रहता है।
विशिष्ट अतिथि के रुप में झारखंड प्रदेश के इंटक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष साजिद अली खान ने कहा की चंदा स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट आने वाले समय में इस क्षेत्र के लिए केंद्रबिंदु के रूप में जाना जाएगा!
चंदा स्वीट्स के संचालक कांग्रेस नेता कजरू साव ने कहा कि करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इस रेस्टोरेंट का संचालन किया जाएगा और किफायती दरों पर लोगों को अच्छी चीजें उपलब्ध कराए जाएंगे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष निसार खान उद्योग प्रकोष्ठ के राजेश गुप्ता चिकित्सा प्रकोष्ठ से उमर खान नितेश कुमार मानकी साहू दिनेश आर्या जमशेद खान तरुण कुमार चंदन कुमार गुप्ता विनोद प्रसाद मिथिलेश कुमार इत्यादि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें