झारखंड ग्रामीण बैंक ने केक काटकर मनाया अपना स्थापना दिवस
झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का केक काटकर मनाया गया स्थापना दिवस
फ़ोटो
इचाक : गुरुवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा गोहरबन्दा इचाक मोर में बैंक का द्वितीय स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। इस दौरान बैंक के शाखा प्रबंध प्रह्लाद कुमार सहायक मैनेजर संतोष कुमार चौधरी एवं कार्याकरनी बबलू रजक कार्यालय परिचर विजय कुमार एवं डूमरोन के बीसी शिव शंकर शर्मा के द्वारा केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। उपस्थित लोगों को बैंक की बिशेषता के बारे में बताया कहा कि झारखंड क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना - लिए | 1975 में हुई थी। तब बैंक ऑफ इंडिया प्रवर्तक हुआ करता था। परंतु वधाओं अब इस बैंक का नाम झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक हो गया। इसकी जरूरी | स्थापना 1 अप्रैल 2019 को की गई । अब इस बैंक का प्रवर्तक भारतीय स्टेट बैंक है। वर्तमान में हमारे बैंक की 440 शाखाएं हैं। एसबीआई के गाइडलाइन के अनुसार और भी बेहतर तरीके के साथ बैंक का संचालन किया जा रहा है। बीसी संजू कुमारी, मंजू कुमारी, इंदु कुमारी, वीरेंद्र कुमार समेत दर्जनों ग्राहक शामिल हुए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें